Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

नासा की चेतावनी! आज रात बेहद तेज रफ्तार से पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा ताज महल जितना बड़ा एस्टेरॉयड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नासा की चेतावनी! आज रात बेहद तेज रफ्तार से पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा ताज महल जितना बड़ा एस्टेरॉयड
विज्ञापन
अमेरिका- आज रात बेहद तेज रफ्तार से ताज महल जितना बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा में घुस जाएगा। जी हां, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि एक बेहद विशाल पत्थर यानी एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बेहद तेजी से बढ़ रहा है। आज रात ये एस्टेरॉयड धरती की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। खास बात यह है कि नासा के अनुसार ये एस्टेरॉयड लंदन के बिग बेन टावर जितना विशाल है। आज रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच धरती के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा एस्टेरॉयड एक रिपोर्ट के मुताबिक ये बड़ा एस्टेरॉयड 50,000 मील प्रति घंटे यानी 80,000 किलो मीटर प्रति घंटे से भी से तेज रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने इस पत्थर का नाम 2021RL3 रखा है। ये 160 फीट से लेकर 360 फीट चौड़ा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि ताज महल की लंबाई 240 फीट के करीब है और चौड़ाई 365 फीट के करीब है। साइंटिस्ट्स ने बताया कि एस्टेरॉयड अपने ग्रह के ऑर्बिट के काफी नजदीक आ जाएगा। उनके अनुसार एस्टेरॉयड ऑर्बिट के 29,03,980 किलोमीटर के दायरे में प्रवेश कर जाएगा। आपको बता दें कि ये पत्थर भारतीय समय के अनुसार आज रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच धरती के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। धरती पर बहुत बुरा प्रभाव डालेगा : वैज्ञानिकों ने बताया कि अगर ये पत्थर धरती के और नजदीक आ गया या कहीं अगर धरती से टकरा गया तो ये धरती पर बहुत बुरा प्रभाव डालेगा। जब एस्टेरॉयड धरती के करीब आएगा तब नासा के वैज्ञानिक सही ढंग से बता पाएंगे कि उसका आकार कितना बड़ा है। एस्टेरॉयड मार्स से लेकर ज्यूपिटर तक अंडाकार ऑर्बिट में घूम रहा है वैज्ञानिकों के अनुसार, ये एस्टेरॉयड मार्स से लेकर ज्यूपिटर तक अंडाकार ऑर्बिट में घूम रहा है और सोलर सिस्टम के दूसरे ग्रहों के मुकाबले ये धरती के सबसे नजदीक होकर गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती के ऑर्बिट से हर दिन छोटे पत्थर टकराते रहते हैं मगर ये आकार में काफी छोटे होते हैं इसलिए उनका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि कोई भी पत्थर, जो एक कार के साइज से छोटा होता है, वो अपने आप धरती के एटमॉस्फियर में प्रवेश करने के दौरान जलकर राख हो जाता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,477