Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

23 जून तक कोलकाता के सभी हिस्सों में शुरू होंगी 5जी सेवाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
23 जून तक कोलकाता के सभी हिस्सों में शुरू होंगी 5जी सेवाएं
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिलायंस जियो ने इस साल दिसंबर तक कोलकाता के प्रमुख हिस्सों को 5जी सेवा से जोड़ने और जून 2023 तक पूरे शहर में सेवाओं को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तेज गति वाली इंटरनेट सेवाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। कोलकाता के बाद यह राज्य का दूसरा शहर होगा जहां जियो की 5जी सेवाएं शुरू होंगी। 
रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिलीगुड़ी में 5जी सेवाएं शुरू करना कंपनी द्वारा दिसंबर 2023 तक पूरी तरह से सेवाओं को शुरू करने की योजना का हिस्सा है। इससे पहले, एयरटेल ने सिलीगुड़ी में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा करते हुए निकट भविष्य में कोलकाता में भी सेवाओं को शुरू करने की उम्मीद जताई थी। 
दूरसंचार कंपनी जियो ने चुनिंदा शहरों में अपनी सेवाएं शुरू की हैं और धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है। अधिकारी ने कहा, बंगाल क्षेत्र के सिलीगुड़ी में हम जल्द ही 5जी सेवाएं शुरू करेंगे। कोलकाता में वर्तमान में सेवाओं को दैनिक आधार पर बढ़ाया जा रहा है। शहर के प्रमुख हिस्सों को दिसंबर के भीतर दायरे में लाया जाएगा और यह अगले साल जून 23 तक पूरा हो जायेगा। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,827