Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

स्पेस एक्स की तरह भारत का पहला निजी रॉकेट तैयार, लॉन्च को कर रचेगा इतिहास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्पेस एक्स की तरह भारत का पहला निजी रॉकेट तैयार, लॉन्च को कर रचेगा इतिहास
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के निजी क्षेत्र द्वारा विकसित पहले रॉकेट विक्रम-एस का प्रक्षेपण 15 नवंबर को किया जायेगा। हैदराबाद के अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने शुक्रवार को यह घोषणा की। स्काईरूट एयरोस्पेस के इस पहले मिशन को प्रारंभ नाम दिया गया है जिसमें तीन उपभोक्ता पेलोड होंगे और इसे श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जायेगा। कंपनी ने शुक्रवार को कहा, दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें आसमान की ओर हैं। पृथ्वी सुन रही है। यह 15 नवंबर 2022 को प्रक्षेपण का संकेत है। स्काईरूट एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह संस्थापक पवन कुमार चांदना ने से कहा कि प्रक्षेपण पूर्वाह्न 11:30 मिनट पर किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,829