Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

ईएसके ने जारी किया ऑडियो, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की आवाज सुन लगेगा डर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ईएसके ने जारी किया ऑडियो, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की आवाज सुन लगेगा डर
विज्ञापन
एबीएन नॉलेज डेस्क। पृथ्वी पर जो भी प्रकृतिक चीजें हैं, बेहद खूबसूरत हैं। जहां नदियों के बहते पानी की आवाज हमारे कानों को अच्छी लगती है। घास के मैदान में फैली शांति हमें सुकून देती है, वहीं पृथ्वी के अंदर से आने वाली आवाजें शायद इतनी खूबसूरत नहीं हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने हाल ही में 5 मिनट का बेहद डरावना ऑडियो जारी किया है। ये पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की आवाज है, जिसे सुनकर आप डर सकते हैं। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र इस तरह की आवाज़ निकाल सकता है। ये 5 मिनट का ऑडियो है जिसमें भयानक क्रेक और कर्कश आवाजें हैं। इतना ही नहीं, इसमें गहरी सांस लेने जैसी आवाज़ें भी शामिल हैं। इन्हें सुनकर शायद आपको अपने कानों पर यकीन न हो। नीचे दिये गये वीडियो में आप पृथ्वी के अंदर से आने वाली आवाजों को सुन सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,616