देशभर में डाउन हुआ WhatsApp का सर्वर, यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही दिक्कत
एबीएन नॉलेज डेस्क। पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप्प देशभर में डाउन हो गया था। भारत में कई लोग इसको उपयोग नहीं कर पा रहेथे। लोगों को मैसेज भेजने और पाने में परेशानी हो रही थी। करीब 30 मिनट तक इसका सर्वर डाउन रहा। व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी करते दिखे। शुरुआती जानकारी के अनुसार सर्वर डाउन हो जाने से यूजर्स इनका इस्तेमाल नहीं कर पाये। यूजर्स के मैसेज ठीक तरह से डिलीवर नहीं हो पाये, तो वे दूसरों से पूछने लगे। इसके बाद पता चला कि कोई भी इनका उपयोग नहीं कर पा रहा है। व्हाट्सएप के उपभोक्ता होने को लेकर डाउन डिटेक्टर ने भी रिपोर्ट किया है ट्विटर पर डाउन डिटेक्टर ने लिखा है कि व्हाट्सएप को लेकर यूजर्स 3:17 AM EDT से कह रहे हैं कि ये बंद हो गया है। भारत में करीब आधे घंटे से लोग वॉट्सऐप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे हैं। इसको लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। यूजर्स के मुताबिक सर्वर क्रैश हो जाने की वजह से ऐसा हुआ है। लेकिन, व्हाट्सएप की ओर से जब तक ऑफिशियल बयान नहीं आ जाता है तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।