झारखंड
शांतिपूर्ण मनायें दिवाली : रंजीत कुमार
ABN Bureau
•
22 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा थाना परिसर में 21 अक्टूबर को दिवाली और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी गौतम कुमार मुख्य रुप से शामिल हुए। मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने दिवाली और छठ पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आश्वासन प्रशासन को दिया। प्रखंड में लक्ष्मी पूजा किसी खास स्थान पर नहीं बल्कि लोग अपने अपने घरों में ही लक्ष्मी पूजा करते हैं। छठ भी अपने अपने गांवों के जल स्रोतों में किया जाता है। बीडीओ ने कहा कि त्योहार शांति पूर्ण ढंग से मनायें। अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर इसकी सूचना प्रशासन को दें। सीओ ने कहा कि पटाखे निर्धारित समय से पूर्व और सावधानी पूर्वक जलायें। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार में अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान मुखिया सुमित उरांव, इंद्रदेव उरांव, टेले उरांव, परमेश्वर महली, पूर्व उपप्रमुख ईश्वरी मोहन शर्मा, रामकिशोर साहू, बालकृष्णा सिंह, लखन लोहरा, तैअब खान, गुलाम अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन