Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

भारत में दिखेगा 25 को लगनेवाला सूर्य ग्रहण : आचार्य गोपाल

भारत में दिखेगा 25 को लगनेवाला सूर्य ग्रहण : आचार्य गोपाल
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के वरिष्ठ सदस्य सह संकट मोचन हनुमान मंदिर पुनाई के मुख्य पुजारी आचार्य गोपाल पांडेय ने कहा कि कार्तिक कृष्णपक्ष अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूर्ण रूप से दिखंगा। ग्रहण काल : स्पर्श- 4:42 से, मध्य- 5:14 से, मोक्ष- 5:22 से। कुल ग्रहण काल- 40 मिनट। सूतक विचार : सूर्य ग्रहण का सूतक स्पर्श से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है। अर्थात शाम 4:42 से स्पर्श हैं तो ग्रहण का सूतक प्रात: 4:42 से ही लग जायेगा। सूतक लग जाने पर मंदिर में प्रवेश करना, मूर्ति को स्पर्श करना, किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान करना, भोजन करना, यात्रा करना सर्वथा वर्जित होगा। जानें किन राशि नक्षत्रों वाले को नहीं देखना चाहिये सूर्यग्रहण : स्वाती नक्षत्र तुला राशौ ग्रस्तास्त खण्डसूर्य ग्रहणम्! अर्थात स्वाती नक्षत्र, तुला राशि वालों को यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए। लक्ष्मी पूजा जहां होती हैं वहां हवन और विसर्जन 26/10/022 को किया जायेगा। गोवर्धन पूजा यथावत 26 को ही किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.