Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी पूजन साड़ी, भाजपा कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक : मनीष जायसवाल

क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी पूजन साड़ी, भाजपा कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक : मनीष जायसवाल
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। शुक्रवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल कटकमदाग प्रखंड पहुंचे, जहां स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव की अध्यक्षता में पूरे प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों से पहुंचे भाजपा कार्यकतार्ओं ने विधायक मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की और छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र के जरूरतमंद महाव्रतियों के बीच पुजन साड़ी वितरण को लेकर विशेष रणनीति बनायी। विधायक मनीष जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक गांव में छठ महाव्रतियों को चिन्हित कर बनाए गए सूची के अनुरूप गांवों के प्रमुख भाजपा कार्यकतार्ओं को साड़ी सौंपा और जरूरतमंद छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की आप भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम जनप्रतिनिधि सेवा कार्यों को धरातल पर उतार पाते हैं। आप सभी ने जिस प्रकार कोरोना काल जैसी विकट परिस्थितियों में जनसेवा में मुस्तैदी दिखाई, जिस प्रकार क्षेत्र के जरूरतमंद बेटियों तक उनके अरमान को पूरा करने हेतु लहंगा पहुंचाया उसी प्रकार क्षेत्र के हर जरूरतमंद छठ व्रतियों के दर तक दस्तक देते हुए उनतक पूजन साड़ी रूपी भेंट पहुंचायें। इससे हमारा सहयोग उनतक आसानी से पहुंच पाएगा और आप कार्यकर्ताओं की साख भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा की हम किसी जनहित के कार्यों की शुरुआत जनजरूरत को ध्यान में रखते हुए अगर करते हैं तो साल दर साल उसे परंपरा के रूप में निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। जिस प्रकार साल हर साल नमो फुटबॉल टूनार्मेंट का स्वरूप भव्य हो रहा है, है साल सैकड़ों खिलाड़ियों को आकर्षक जर्सी प्रदान करते हैं, क्षेत्र की बेटियों को आकर्षक लहंगा भेंट किया जाता है उसी प्रकार छठ महापर्व पर पूजन साड़ी का वितरण जरूरतमंदों के बीच शुरू हुआ है जो आने वाले वर्षों में भी जारी रखने का हमारा प्रयास होगा। विधायक श्री जायसवाल ने कहा की उदेश्य सिर्फ यही है की जरूरतमंदों का काम आ सकूं और उन्हें सहयोग करते हुए हरेक सुख-दु:ख में सहभागी बनकर एक बेटा और भाई का फर्ज निभा सकूं। बैठक को कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम, उप प्रमुख विमल गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह खपरियावां मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा नेत्री लीलावती देवी, बेस मुखिया दीपक यादव, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, अडरा मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, कुसुम्भा के पूर्व मुखिया गणेश तुरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हुलश कुशवाहा, भाजपा मंडल महामंत्री अरुण कुमार राणा, नगर निगम के वार्ड पार्षद दिलीप कुमार ने भी संबोधित किया और विधायक मनीष जायसवाल के इस नेक और मानवीय पहल की खूब प्रसंशा की साथ ही जरूरतमंद व्रतीयों के घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। बैठक के बाद विधायक मनीष जायसवाल ने ग्राम कटकमदाग में दर्जनों जरूरतमंद व्रतियों के घर कार्यकर्ताओं संघ पहुंचकर पूजन साड़ी भेंट किया और छठ महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता कमल साव, रीना राज भट्ट, पवन यादव, राजू कुमार, रोहन साव, जगरनाथ प्रजापति, मनीष कुमार, दीपक यादव, रामदुलार यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष तुलसी कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, मनीष कुमार, दिलीप साव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जगन्नाथ साव, सुनील मालाकार, अनिल साव, शेखर सिन्हा, गणेश तुरी, पवन कुमार, दीपक कुमार पंडित, वीणा देवी, पीयूष राणा, नवल किशोर प्रसाद, बासुदेव साव, महेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार, धीरज राणा, चंदन कुमार राणा, अनिल राणा, अरुण महतो, धनेश्वर शाह, राजेंद्र ठाकुर, बसंत कुमार यादव, राजू साहू, अभिषेक कुमार यादव, गोल्डेन यादव, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.