Microsoft यूजर्स हो जाएं सावाधान! 38 मिलियन यूजर्स का डाटा हुआ लीक
ABN Bureau• 25 Aug, 2021
1 Views
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। सिक्योरिटी फर्म UpGuard ने Microsoft के एक ऐप-बिल्डिंग टूल की डिफॉल्ट सेटिंग्स को लेकर आरोप लगाया है। इस टूल का नाम Power Apps है। इस पर आरोप लगा है कि इसने 38 मिलियन यूजर्स का डाटा ऑनलाइन उजागर किया है। UpGuard की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर का डाटा Microsoft सर्विस में स्टोर था जिसमें निजी जानकारी शामिल थी। यह गलती से ऑनलाइन उजागर हो गया है। Power Apps टूल की बात करें तो यह वेबसाइटों और मोबाइल ऐप को बनाने के लिए कंपनियों को जनता के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्विस की डिफॉल्ट सॉफ्टवेयर कॉन्फिगरेशन सेटिंग का मतलब यह था कि जिन संगठनों का डाटा प्रभावित हुआ है उनका डाटा बिना सुरक्षा के ऐसे ही छोड़ दिया गया था जब तक कि इसे ठीक नहीं किया गया। इस डाटा में नाम, एड्रेस, वित्तीय जानकारी, Covid-19 वैक्सीनेश स्टेटस आदि शामिल थे। हालांकि, डाटा एक्सपोज जरूर हुए थे लेकिन जब तक इस मामले को सुलझाया गया तब तक किसी भी तरह की छेड़खानी डाटा के साथ नहीं की गई थी।
कौन-कौन से संगठन प्रभावित हुए: कहा जा रहा है कि 47 संगठन और अमेरिकी सरकार की संस्थाएं इस डाटा उल्लंघन से प्रभावित हुई हैं। इनमें अमेरिकन एयरलाइंस, फोर्ड, जेबी हंट और सार्वजनिक एजेंसियां जैसे मैरीलैंड स्वास्थ्य विभाग और न्यूयॉर्क की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शामिल हैं।