झारखंड
वाईएमसीए के विद्यार्थियों ने की धुर्वा डैम की साफ-सफाई
ABN Bureau
•
14 Aug, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए पब्लिक स्कूल के छात्रों ने धुर्वा बांध में टीम ग्रीन द्वारा आयोजित मेगा सफाई अभियान में भाग लिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक या कचरे के हर एक टुकड़े को हटा दिया जो मिट्टी, जल निकायों और हमारे लिए हानिकारक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस धुर्वा डैम को साफ रखने की अपील की। वहीं आसपास के लोगों ने संकल्प लेते हुए कहा कि हमें स्कूली विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम वाईएमसीए रांची से जुड़े रहने के लिए टीम ग्रीन के स्वयंसेवकों का आभार और सराहना करते हैं।
विज्ञापन