Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : तिलैया डैम में 15 से 17 अगस्त तक होगा वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स, फ्री में लें मजा

कोडरमा : तिलैया डैम में 15 से 17 अगस्त तक होगा वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स, फ्री में लें मजा
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा/रांची। झारखंड के कोडरमा जिले का तिलैया डैम राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटनस्थलों में से एक है। यहां के प्राकृतिक दृश्य का नजारा देखने के लिए हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। अब उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल से पर्यटन निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा तिलैया डैम में एडवेंचर स्पोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स 15 ले 17 अगस्त तक चलेगा। इसका संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत पर्यटकों के लिए पैरासेलिंग, रॉक (वॉल) क्लाइम्बिंग, कयाकिंग, बनाना राइड, रिंगो राइड, सर्फिंग (वेक बोडिंग) का आयोजन किया जायेगा। पर्यटक एडवेंचर स्पोर्ट्स का निशुल्क लुप्त उठा पाएंगे। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट हेतु 100 रुपये डिपॉजिट के तौर पर लिया जाएगा, जो रिफंडेबल होगा। इस वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स में मुख्य रूप से व्यस्क एवं 10 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के किशोर शामिल हो सकेंगे। 10 वर्ष के कम आयु वर्ग के बच्चों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुफ्त उठाने वाले पर्यटक अपने साथ अपनी जरूरत का सामानों लेकर आएंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.