- कांग्रेस के बिगड़े बोल...
त्रिवेणी दास
एबीएन एडिटोरियल डेस्क। जिस तरह की भाषा और शब्दों के लिए नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के राहुल गांधी की प्रसिद्धि है एक बार फिर से उन्होंने महिला आरक्षण एवं परिसीमन विधायक के संदर्भ में पुनरावृति किया है।
फेक प्रधानमंत्री, क्रिमिनल चुनाव आयुक्त और पक्षपाती चुनाव आयोग इत्यादि शब्दों का प्रयोग उनके चिरपरिचित अंदाज है। 2011 में जनगणना हुई थी। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, जबकि अपरोक्ष प्रधानमंत्री की हैसियत सोनिया गांधी की हुआ करती थी।
जनगणना और सदन में ताकत रहते हुए परिसीमन और महिला आरक्षण के लिए किसने रोका था? संविधान के खतरे में आने का डर था क्या? क्या बहुमत खो जाने का डर था ..? लोकतंत्र के संविधान में विपक्ष के द्वारा विरोध मान्य प्रक्रिया है, जबकि विरोध का सीधा संबंध अंततोगत्वा जनहित ही होता है।
महिला आरक्षण एवं परिसीमन बिल के विरोध के लिए कांग्रेस ने इं.डि.या. गठबंधन की बैठक बुलाई थी लेकिन बैठक में डीएमके, बीजू जनता दल, एनसीपी आम आदमी पार्टी ने बैठक में भाग नहीं लिया और कांग्रेस अकेले पड़ गई।
कैबिनेट से मंजूरी मिलने और लोकसभा तथा राज्यसभा के विशेष सत्र आहूत करने से सिद्ध होता है कि इस बार मोदीजी की सरकार दो-तिहाई बहुमत से बिल पास करने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है।
इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम) की आबादी लगभग 5 करोड़ के आसपास है और क्षेत्रफल हमारे बिहार से बस थोड़ा ही बड़ा है, जबकि बिहार की आबादी लगभग 13 करोड़ है। इंग्लैंड में सांसदों की संख्या 543 है। हिंदुस्तान इंग्लैंड के तुलना में बहुत बड़ा देश है और आबादी तो 148 के ऊपर है और निर्वाचित सांसदों की संख्या 543 है।
में सांसदों तथा विधायको की संख्या परिसीमन करके बढ़ाना कितना आवश्यक है एकदम से सामान्य समझ की बात है और आधी आबादी महिलाओं को उनका अधिकार एवं प्रतिनिधित्व के लिए उनका आरक्षण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।