Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
विचार

परिसीमन विधेयक...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
परिसीमन विधेयक...
विज्ञापन

त्रिवेणी दास 

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। 30 नवंबर सोमवार को लोकसभा के विशेष सत्र में दो तिहाई बहुमत से यदि परिसीमन बिल पास हो जाता है और उसके बाद 2 दिसंबर बुधवार को राज्यसभा से पास हो जाता है; तो झारखंड में 50% सीटों की वृद्धि के हिसाब से लोकसभा के 21 क्षेत्र हो जाएंगे और विधानसभा के 121 या 122 क्षेत्र हो जायेंगे।  

संसदीय तथा विधानसभा के सीट बढ़ जाने से महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। क्षेत्रों के बढ़ोतरी से अन्य लोगों को भी चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। चुनाव क्षेत्र कुछ छोटे हो जाएंगे जिससे राजनीतिक दलों तथा प्रशासन को भी मतदाताओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। 

इसी वर्ष 2026 के अप्रैल माह में सरकार ने लोकसभा में इस विधेयक को लाया था। परंतु दो तिहाई बहुमत के अभाव में बिल पास नहीं किया जा सका था। इस विशेष सत्र में सरकार यदि पुन: यह बिल लेकर आ रही है तो स्पष्ट है कि मोदी जी की सरकार ने दो तिहाई समर्थन के आंकड़े का जुगाड़ कर लिया है।

विज्ञापन