Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
विचार

विपक्ष अपने राजधर्म को तो समझे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विपक्ष अपने राजधर्म को तो समझे...
विज्ञापन
  • विपक्ष अपने राजधर्म को समझे...

त्रिवेणी दास

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक लेख में महिला आरक्षण के विषय में उल्लेख किया है कि देश के सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण पर अड़ंगा-बाजी करती है और उन्होंने यह भी लिखा कि मैं नारी शक्ति को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने में हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने  बताया है कि 30 नवंबर सोमवार को लोकसभा तथा 2 दिसंबर बुधवार को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। प्रधानमंत्री के एक दिन पहले के लेख के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधायक को दो तिहाई बहुमत से पास कराया जा सकता है।

वैसे तो इसी वर्ष केंद्र के सरकार ने अप्रैल महीना में विशेष सत्र बुलाकर विधेयक पास करने का प्रयास किया था लेकिन दो तिहाई बहुमत नहीं होने के कारण बिल पास नहीं किया जा सका था।

लगता है इस बार सरकार ने दो तिहाई बहुमत का प्रबंध कर लिया है। आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और उद्धव शिवसेना के सांसद अपने पार्टी का परित्याग कर चुके हैं, तमिलनाडु के डीएमके कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद सरकार को साथ देते हुए दिखाई दे रही है।

एनसीपी शरद पवार गुट अपना रवैया बदलने को तैयार है। सरकार ने पहले ही यह आश्वासन दे रखा है कि राज्यों में लोकसभा के 50% सीट बढ़ने के बाद भी लोकसभा में प्रतिनिधित्व का प्रतिशत यथावत रहेगा।

महिला आरक्षण के प्रति सरकार जितनी गंभीर है उतना ही दायित्व विपक्ष का भी बनता है। 2029 में होने वाले चुनाव में महिला को आरक्षण का लाभ मिल सके यह राजधर्म विपक्ष को निश्चित ही निभाना चाहिए। 

विज्ञापन