- तुम्हारा शहर लोहरदगा हूं ...
त्रिवेणी दास
फिर न पूछना बार-बार
कब मिलोगे कहां मिलोगे ,
तुम्हारा शहर लोहरदगा हूं
जहां चाहोगे वही मिलोगे
बड़ा तालाब के घाट पर
पेशरार के पाट पर
रेलवे स्टेशन के ठाठ पर
बरवा टोली के मार्ट पर
मेरे नाम के अक्षर पर
कोयल नदी के पत्थर पर
मेरी खूबसूरती पर
इतना क्यों नहीं इतराना
बगड़ू जाने से क्यों घबराना
माना भीड़ अधिक है
जाम मेरी ढीठ है
बॉक्साइट मेरे सीने से
होकर गुजरती है
मेरा दिल उसे ढोने से
कभी नहीं मुकरती है
रोजी-रोटी का सवाल है
मेरे लिए नहीं कोई बवाल है
मंदिरों से गूंजते
घंट की आवाज
मस्जिदों से अजान
चर्च की प्रार्थना
त्योहारों में आराधना,
अब न पूछना कहां मिलोगे
जहां चाहोगे वहीं मिलोगे..