Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
विचार

भीतर का संतुलन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भीतर का संतुलन...
विज्ञापन

त्रिवेणी दास 

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। अक्सर हम पाते हैं कि कुछ लोगों के कार्यों के परिणाम हमें आश्चर्यचकित एवं हतप्रभ करते हैं और हम यह सोचने के लिए बाध्य हो जाते हैं कि क्या कोई एक इंसान ऐसा भी कर सकता है? 

किसी भी सामान्य अथवा असामान्य कार्य को करने के लिए अंतरमन में उत्साह, उमंग, परिश्रम, धैर्य एवं संकल्प का होना आवश्यक है और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी के मध्य संतुलन बना रहे। इच्छित परिणाम के लिए अनुकूल परिस्थिति का होना उतना आवश्यक नहीं है जितना कि आंतरिक व्यक्तित्व में संतुलन आवश्यक है। भीतर का संतुलन स्थापित करने के लिए मन, बुद्धि एवं विवेक के बीच तालमेल बनाये रखना जरूरी है जो सतत अभ्यास से हस्तगत किया जा सकता है। 

अपने आप को टटोलना, अपनी दुर्बलताओं को समझना और उन दुर्बलताओं को नियंत्रित करते हुए उसे समाप्त करने से संतुलन के वास्तविक अभ्यास का शुभारंभ हो जाता है। किसी भी लक्ष्य की ओर प्रस्थान करने से पहले अपने भीतर का संतुलन यदि बना लिया जाए तो इस शरीर के माध्यम से कोई भी कार्य असंभव नहीं रह जाता है।

विज्ञापन