त्रिवेणी दास
खानदानी विरासत का चौथा
प्रधानमंत्री कब बनेगा
गर्लफ्रेंड की बात करते
न जाने कब थकेगा,
कब छटेंगे घनघोर अंधेरे
कब होंगे सपने पूरे
पापा की गोद में
बैठती थी मम्मी
मम्मी की गोद
मुझे नहीं हुआ नसीब,
इसीलिए अभी तक
सत्ता आयी नहीं मेरे करीब
देखो मेरा नसीब
घिरा हुआ हूं
तलवे चाटुकार से ,
कौन कहता है मेरा कद
खोटा और छोटा है
उन बड़े अदाकार से
चाटुकारों की भीड़ से
बबुआ बेचारा परेशान,
आवामी नब्ज समझा नहीं
आवाम भला हो क्यों
उनके ऊपर मेहरबान
कह काका कविराय
दरबारियों से दूर रहा कीजिए
आवाम को टटोलना है तो
उनके बीच रहा कीजिए...