त्रिवेणी दास
एबीएन एडिटोरियल डेस्क। इस संसार में हर कोई अपनी-अपनी यात्रा पूर्ण कर रहा होता है। यात्रा सुविधाजनक हो अथवा असुविधाजनक हो एक न एक दिन अंतिम पड़ाव का आ जाना प्रकृति का कठोर नियम है। यात्रा दृश्य-अदृश्य प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष परिचित-अपरिचित हर अवस्था में सामाजिक ही होता है।
एक ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्री के ऊपर सहयात्रियों का प्रभाव होता ही होता है। सर्वथा एकांत जीवन की यात्रा कर रहा कोई व्यक्ति भी हवा पानी पृथ्वी आकाश ताप इत्यादि के समाज का उपयोग कर ही रहा होता है।
समाज के वातावरण का सीधा और सहज प्रभाव से व्यक्ति एवं परिवार बच नहीं सकता है और इसीलिए जीवन की यात्रा के लिए सामाजिक वातावरण का अनुकूल होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी यात्रा की समय सीमा तय होती है।
प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे को पीछे छोड़ देने के होड़ से यात्रा असंतुलित हो जाती है। सामाजिक जीवन में अपनी गलतियों को स्वीकार करना, उतावलेपन में अपने गुण का अनदेखी करना, समस्याओं का समाधान न खोजते हुए आलोचना एवं टीका टिप्पणी का सहारा लेना, अपनी दुर्बलताओं को खुद ही इनकार करना, सामाजिक यात्रा को कष्टप्रद बना देता है। यात्रा को तो एक में एक दिन पूरी होनी ही होती है, तो क्यों नहीं उस यात्रा एवं सहयात्रियों को सुखद अनुभूति में परिवर्तित कर दिया जाए, और यह तभी संभव है जब सहयोग एवं सहकार का संतुलन बना रहे।