अपनी गलती नहीं दिखे
समझे खुद को ठीक,
मोटे-मोटे झूठ को
पीस रहा बारीक
पीस रहा बारीक
अपनी ही करता रहे
सुने न दूजे तर्क ,
सभी तर्क हों व्यर्थ जब
मूरख करे कुतर्क
मूरख करे कुतर्क
राजनीति का आज
हो गया है यही हाल
जनता समझ रही है ,
मूरख क्यों है बेहाल
कह काका कविराय
मूरख से न उलझिए,
बाईपास लेकर गंतव्य तक
यथा शीघ्र पहुंचिए...