Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
विचार

उग..अ..अ हो सूरज देव...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
उग..अ..अ हो सूरज देव...
विज्ञापन

त्रिवेणी दास 

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। हिंदू धर्म और ग्रंथों के अनुसार भगवान सूर्य की शक्ति सविता (शुद्धता, पवित्रता, प्रकाश, ताप, ऊर्जा, आरोग्यता इत्यादि) सूक्ष्म शक्ति की अधिष्ठात्री देवी कहलाती है। सनातन धर्म में शक्ति के साथ माता एवं पुत्र के संबंध का भावना होती है। 

माता का स्वभाव है कि वह अपने संतान के ऊपर विशेष ध्यान रखती है। ऋग्वेद में सविता को संपूर्ण सृष्टि के चर अचर के प्रत्येक अवयव में दृश्य अदृश्य विद्यमान ऊर्जा तथा चेतना माना गया है। गायत्री मंत्र (ऋग्वेद) में माता सविता की ही सूक्ष्म शक्तियों का प्रवाह होता है। 

छठी मइया : भगवान सूर्य की शक्ति सविता का ही एक लोक-स्वरूप छठी मइया को मान्यता प्राप्त है और कठोर अनुशासन एवं तपस्या का अनुपालन करते हुए प्रकृति से प्राप्त वस्तुओं के माध्यम से डूबते एवं उगते सूर्य देव को अर्ध्य समर्पित किया जाता है। 

छठ व्रत में लोक आस्था एवं विश्वास इतना प्रबल है कि रोजी-रोटी के कारण प्रवासी लोग अपने-अपने घर पहुंचने में जी-जान लगा देते हैं और अब तो भारत के प्रमुख महानगरों में विशाल स्वरूप में इस पर्व की साधना की जाती है। हिंदू धर्म में शक्ति की आराधना उनके विभिन्न स्वरूपों में किये जाने का विधान है और यथार्थ है कि ऐसी तपस्या से भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति होती ही होती है।

विज्ञापन