Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल 25 जूलाई से बापू वाटिका मोरहाबादी में सत्याग्रह धरना

कल 25 जूलाई से बापू वाटिका मोरहाबादी में सत्याग्रह धरना
विज्ञापन
  • जेपीएससी, जेएसएससी के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना
  • कल 25 जूलाई से बापू वाटिका मोरहाबादी में सत्याग्रह धरना
  • सीबीआई जांच करते हुए परीक्षा रद्द करने तक आंदोल का ऐलान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग के 14 वीं सिविल सेवा परीक्षा पर जांच टीम का तार जेएसएससी तक पहुंच गया है। जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षाओं पर भी सवाल उठने लगी है। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी द्वारा परीक्षा आयोजन किए जाने की पुष्टि हुई है। एजेंसी के अधिकारी पुलिस हिरासत में है। 

दोनों नियुक्ति आयोग की कई अधिकारी जांच के घेरे में आ चुकी है। जिससे छात्र एवं अभिभावकों में भारी नाराजगी है। आज छात्रों के मंडली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जेएसएससी जेपीएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महा अभियान का ऐलान किया। इसके तहत चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की बात कही। 

आंदोलन के प्रथम चरण में कल 25 जूलाई (शनिवार) से मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसकी प्रशासनिक सूचनार्थ प्रदान कर दिया गया है। छात्र मंडली के मीडिया वार्ता में छात्र दीनबंधु मंडल ने कहा कि जांच टीम को धांधली का कई अहम तथ्यो पर हाथ लगी है। फिर भी राज्य सरकार अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। 

राज्य सरकार को दोनो आयोग को विवादित परीक्षाओं का सीबीआई से जांच करते हुए रद्द किया जाए। आज के मीडिया कांफ्रेंस के दौरान राम अवतार महतो, दीनबंधु मंडल,  बृजभूषण झा, संदिप कुमार गुप्ता, रवि कुमार, संजय साहू आदि छात्र मंडली मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.