त्रिवेणी दास
हरियाली दिख जाए तो
भैंस लगाए दौड़,
राह में जो भी आ जाए
देता सिंग से फोड़...
देता सिंग से फोड़
सनकी ट्रंप का यही व्यवहार,
ग्रीनलैंड की देख हरियाली
मुंह से टपकाए लार...
मुंह से टपकाए लार
हर जगह करता घुसपैठ,
क्यों दिया जाए नोबेल पुरस्कार
है बना हुआ बिगड़ैल लठैत...