त्रिवेणी दास
एबीएन एडिटोरियल डेस्क। कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति (CWC) की की बैठक चल रही थी इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जिन्हें राहुल गांधी के गरीबी माना जाता है; सोशल मीडिया में एक तस्वीर जारी करते हुए अपनी अनुभूति साझा कर दी जिसने देश भर के लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक स्वयंसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी का जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता जमीन में बैठकर मुख्यमंत्री तथा बाद में प्रधानमंत्री बन जाता है। फोटो के संबंध में उन्होंने लिखा कि फोटो संगठन के शक्ति का परिचायक है।
ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि उन्होंने अपने पोस्ट को मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी टैग किया। यह कोई पहली घटना नहीं है कि कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने पार्टी के दुर्बलताओं की ओर स्पष्ट इंगित किया हो, परंतु कांग्रेस में कोई परिवर्तन होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
कांग्रेस पार्टी में उसी की चलती है जो गांधी परिवार का गुणगान करता है अथवा चाटुकारिता की कुशलता में पारंगत होता है। कहने और देखने में तो मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं परंतु वह कहते रहते हैं कि कोई भी निर्णय आला-कमान करेगा; जबकि लोगों को पता है कि कांग्रेस में आलाकमान का अर्थ क्या होता है।
यथार्थ है कि कांग्रेस पार्टी की शक्ति एवं नियंत्रण गांधी परिवार के पास है जिसका उपयोग अपनी पार्टी को सबल बनाने में न करते हुए प्रधानमंत्री भाजपा एवं संस्थाओं के ऊपर दोष मढ़ने में बर्बाद किया जाता रहा है। (लेखक स्वतंत्र स्तंभकार हैं।)