टीम एबीएन, कोडरमा/रांची। मरकच्चो थाना क्षेत्र के महूंगाय में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सबिता देवी के रूप में की गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सविता देवी घर से घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान सांप ने काट लिया और घर लौटने पर लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन परिजन अस्पताल में भर्ती करवाने के बदले झाड़-फूंक करवाने लगे। इससे स्थिति बिगड़ी और जान चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर लौटते ही महिला की हालत खराब हो गई थी। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने पड़ोस के बरवाडीह गांव से एक तांत्रिक को बुलाकर लाया और झाड़ फूंक करवाने लगे, लेकिन महिला की स्थिति में सुधार होने के बदले बिगड़ती चली गई। उसके बाद परिजनों ने कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि महिला अपने मायके आई हुई थी। महिला का ससुराल गिरीडीह के बिरनी में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पहले महिला की पति की मौत भी हो चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.