Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

वैक्सीन की डोज लेने के बाद तीन दिनों तक भूल कर भी न करें ये काम

वैक्सीन की डोज लेने के बाद तीन दिनों तक भूल कर भी न करें ये काम
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर वैक्सीनेशन का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में रोज नई-नई बातों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इस कड़ी में रूस में लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद कोई ऐसा काम न करने को कहा गया है जिसमें अधिक शारीरिक मेहनत की ज़रूरत पड़ती हो। इन कामों में सेक्स भी शामिल है। इससे पहले यहां के लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद शराब और सिगरेट से भी दूर रहने को कहा जा चुका है। गौरतलब है कि रूस उन देशों में से है जहां वैक्सीनेशन बेहद धीमी रफ्तार से चल रही है। रुस में अब तक सिर्फ 13 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। रूस के सेराटोव क्षेत्र के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ डेनिस ग्रेफर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा है कि हर कोई जानता है कि सेक्स करने में बहुत एनर्जी लगती है। इसलिए हम लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद सेक्स जैसी फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। हालांकि, ग्रेफर के बयान की वहां की मीडिया में काफी आलोचना भी की जा रही है। वहां के सीनियर मेडिकल ऑफिशियल ओलेग कोस्टिन ने कहा कि वो ग्रेफर के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते। कोस्टिन ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद पूरी तरह सेक्स बंद करने के बजाय आप इसे सावधानी से कर सकते हैं। बस ये जरूरत से अधिक नहीं करना चाहिए। भारत में वैक्सीनेशन के बाद ऐसी कोई आधिकारिक गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। हालांकि यूनिसेफ की तरफ से वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ खास बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। यूनिसेफ का भी कहना है कि वैक्सीन लगवाने के 2-3 दिनों तक किसी भी तरह के भारी फिजिकल एक्टिविटी से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान शरीर में वैक्सीन के साइड इफेक्ट से रिकवर होता है। यूनिसेफ ने वैक्सीनेशन के कुछ दिनों बाद तक अल्कोहल और तंबाकू का सेवन ना करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शराब और सिगरेट वैक्सीन के साइड के साइड इफेक्ट को और बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,600