Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

कोरोना से लड़ाई के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज : मंडाविया

कोरोना से लड़ाई के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज : मंडाविया
विज्ञापन
नयी दिल्ली। मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य के संदर्भ में महत्वपूर्ण फैसला किया गया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अप्रैल 2020 में कोविड के लिए पहले पैकेज में 15 हजार करोड़ रुपए दिये गये। कोविड अस्पताल 163 से बढ़ कर 4,389 हो गये. आॅक्सीजन बेडों को 50,000 से बढ़ा कर 4,17,396 कर दिये गये। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोविड से कैसे निपटे उसके लिए 23 हजार करोड़ रुपये का पैकेज लाया जायेगा। केंद्र सरकार 15,000 करोड़ रुपये देगी और राज्य सरकारें 8,000 करोड़ रुपये देंगी। 736 जिÞलों में पीडिएट्रिक यूनिट बनाये जायेंगे। 20,000 कउव बेड तैयार किये जायेंगे। श्री मंडाविया ने कहा कि हर जिÞले में 10,000 लीटर आॅक्सीजन स्टोरेज की व्यवस्था की जायेगी। हर जिÞले में एक करोड़ रुपये की दवाइयों का बफर स्टॉक किया जायेगा। 23,000 करोड़ रुपए के इस पैकेज के सारे प्रावधानों को अगले 9 महीनों में अमल में लाया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,597