Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

कोविशील्ड का 6 लाख डोज पहुंचा झारखंड

कोविशील्ड का 6 लाख डोज पहुंचा झारखंड
विज्ञापन
रांची। झारखंड में कोरोना वैक्सीन की कमी अब दूर होगी। इसके लिए कोरोना वैक्सीन की एक बड़ी खेप झारखंड पहुंची है। शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड का 6 लाख डोज विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से उसे नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस ले जाया गया, वहां से अब वैक्सीन को अलग-अलग जिलों को भेजा जाएगा। शुक्रवार को विशेष विमान से कोरोना वैक्सीन के 50 बॉक्स रांची पहुंचा, जिसमें कुल 6 लाख डोज (6 lakh doses) है। इससे पहले 9 अप्रैल को वैक्सीन का सबसे ज्यादा यानी 10 लाख डोज वैक्सीन रांची आया था, आज ये दूसरी सबसे बड़ी खेप 06 लाख की है। जुलाई महीने में झारखंड को कोविशील्ड और कोवैक्सीन मिलाकर करीब 25 लाख वैक्सीन फ्री-कोटा से मिलेगा, जबकि 08 लाख से ज्यादा वैक्सीन निजी संस्थानों के लिए रिजर्व रखा गया है। झारखंड पहुंचे 06 लाख डोज कोविशील्ड वैक्सीन में से 4 लाख 49 हजार 850 वैक्सीन अलग-अलग जिलों में डिस्ट्रीब्यूट कर दिया गया है। अलग-अलग जिलों से आए वैक्सीन वैन से स्टेट वेयर हाउस से वैक्सीन अलग-अलग जिलों के लिए भेजा गया है। बोकारो 28600, चतरा 14920, देवघर 20540, धनबाद 37210, दुमका 18240, पूर्वी सिंहभूम 28840, गढ़वा 18490, गिरिडीह 34690, गोड्डा 17940, गुमला 13890, हजारीबाग 23380, जामताड़ा 10710, खूंटी 6907, कोडरमा 9250, लातेहार 10040, लोहरदगा 6050, पाकुड़ 12390, पलामू 26530, रामगढ़ 12820, रांची 38820, साहिबगंज 16390, सरायकेला खरसावां 14620, सिमडेगा 7850 और पश्चिमी सिंहभूम 20640 डोज मिला है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,705