हेल्थ
कोरोना अलर्ट : डेल्टा प्लस वेरिएंट को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक
ABN Bureau
•
26 Jun, 2021
3 Views
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोरोना महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को परेशान किया। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और भारत जैसे बड़े देश भी इससे अछूते नहीं रह पाए। भारत में भी कोरोना ने जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी और आक्सीजन की किल्लत ने तो कई मासूमों की जान ले ली। वहीं, देश में बीते कुछ महीनों पहले कोरोना की जो दूसरी लहर आई, वो अब फिलहाल धीमी होती नजर आ रही है। लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भारत में तीसरी लहर आने का कारण कोरोना का नया रूप डेल्टा प्लस हो सकता है। वहीं, विश्व स्वास्थय संगठन यानी डब्ल्यूएचओ भी मान चुका है कि कोरोना का ये रूप बेहद खतरनाक है। ऐसे में इसके कुछ हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हैं, जिन्हें हमें कभी भूलकर भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
क्या है डेल्टा प्लस : डेल्टा प्लस प्रकार वायरस के डेल्टा या बी1.617.2 प्रकार में उतपरिवर्तन होने से बना है। इस जीनोम का सबसे पहला क्रम इस साल मार्च महीने के आखिर में यूरोप में पाया गया था। वैज्ञानिकों ने कोरोना के इस नए रूप को डेल्टा प्लस एवाई 1 नाम दिया है। वहीं, माना जा रहा है कि ये भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का कारण बन सकता है।
डेल्टा प्लस के सामान्य लक्षण : सूख खांसी होना, बुखार आना, थकान महसूस होना।
डेल्टा प्लस के कम लक्षण : दर्द होना, त्वचा पर चकते होना, पैर की उंगलियों और उंगलियों का मलिनकिरण, गले में खराश, स्वाद और गंध की हानि, सिरदर्द होना, दस्त लगना।
डेल्टा प्लस के गंभीर लक्षण : सांस फूलना, सीने में दर्द उठना, सांस लेने में कठिनाई होना, बोलने में तकलीफ होना।
विज्ञापन