Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

झारखंड में दिसंबर तक बर्बाद होंगे 34.76 लाख कोरोना वैक्सीन डोज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में दिसंबर तक बर्बाद होंगे 34.76 लाख कोरोना वैक्सीन डोज
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है, तो दूसरी ओर टीकाकरण की रफ्तार कम हो गयी है। इन दिनों औसतन 15 से 18 हजार लोगों को ही कोरोना का टीका प्रतिदिन दिया जा रहा है। केंद्र से राज्य को मिले कोरोना वैक्सीन के बफर स्टॉक में से 34 लाख 76 हजार के करीब वैसे वैक्सीन हैं जो अगले 06 महीने यानी दिसम्बर 2022 तक एक्सपायर होने वाले हैं। राज्य में कुल 34 लाख 76 हजार 340 डोज वैक्सीन दिसम्बर तक एक्सपायर होने वाला है जिसमें से जुलाई महीने में एक लाख 03 हजार 300 डोज, अगस्त महीने में 69 हजार 570 डोज, सितम्बर महीने में 06 लाख 41 हजार 860 डोज, अक्टूबर महीने में 04 लाख 80 हजार 130 डोज, नवम्बर महीने में 14 लाख 36 हजार 80 डोज और दिसम्बर महीने में 07 लाख 45 हजार 400 डोज एक्सपायर होने वाला है। अगले छह महीने में बड़ी संख्या में एक्सपायर होने वाले वैक्सीन के डोज को लेकर विभाग खासा चिंतित है। सितंबर,अक्टूबर और नवंबर महीने में कई तरह के त्योहार होते हैं। त्योहारी सीजन में ऐसे ही वैक्सीनेशन काफी कम हो जाता है। ऐसे में अगर वर्तमान रफ्तार से भी टीकाकरण होता रहा तो करीब दो लाख डोज वैक्सीन का एक्सपायर हो जाने का खतरा है। त्योहार के दौरान अगर टीकाकरण की रफ्तार घटी तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। अब क्या करेगा स्वास्थ्य महकमा: वर्तमान समय में कम हो रहे कोरोना टीकाकरण और बड़ी संख्या में वैक्सीन के एक्सपायर हो जाने के खतरे को स्वास्थ्य महकमे ने गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि अब हर घर दस्तक अभियान-2.0 शुरू करने की योजना बनाई जा रही है ताकि अगले छह महीने में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम से कम डेढ़ से दोगुनी की जा सके।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,018