Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

प्राकृतिक तरीके से गर्मियों में त्वचा को रखें दुरुस्त

प्राकृतिक तरीके से गर्मियों में त्वचा को रखें दुरुस्त
विज्ञापन
गर्मियों के मौसम में त्वचा शुष्क होकर फटने लगती है। त्वचा रूखी हो जाती है। रूखी त्वचा की देखभाल न की जाए तो स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे त्वचा में खुजली व जलन की समस्या आने लगती है। लापरवाही से त्वचा में दरार व खून आने लगता है। सूरज की किरणों, प्रदूषण, सर्द हवाओं व शरीर में पोषक तत्त्वों की कमी होने लगती है स्किन संबंधी समस्या के लिए प्राकृतिक तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं। पपीता : फटी त्वचा पर पपीता लगाना भी लाभकारी है। इसके गूदे का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर मसाज करें और 10-15 मिनट के लिए लगे हुए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धोएं। पपीते में मौजूद विटामिन ए और पापेन नामक एंजाइम डेड स्किन को हटाने के साथ स्किन पर पड़े दाग-धब्बे को हटाने और स्किन के लचीलेपन को भी बेहतर करने का काम करता है। जैतूर और अरंडी के तेल : त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए 3 चम्मच जैतून व एक चम्मच अरंडी के तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाकर भाप लें। इससे त्वचा की डेड स्किन हटेगी। गुनगुने पानी में डूबे हुए कपड़े को हल्का निचोड़कर चेहरे पर ढंकें व ठंडा होने पर हटाएं। इससे त्वचा मुलायम हो जाएगी। नींबू : गर्मियों में नींबू का रस लगाने से त्वचा नरम होती है। ग्लिसरीन के साथ नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाएं। संतरे के फेस पैक से चेहरे पर निखार आता है। नींबू रस त्वचा पर लगाने से शुरू में हल्की जलन हो सकती है। रस को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद उसे धो लें। इससे फटी त्वचा में फायदा होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,574