Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
हेल्थ

नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी किया डाइट चार्ट, होम आइसोलशन मरीज करेंगे इन चीजों का सेवन तो बढ़ेगी इम्यूनिटी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी किया डाइट चार्ट, होम आइसोलशन मरीज करेंगे इन चीजों का सेवन तो बढ़ेगी इम्यूनिटी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के लिए एक हेल्दी डाइट की बहुत जरूरत होती है. कोरोना वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। इससे मरीजों की शारीरिक क्षमता में कमी आती है और शरीर रोगों से लडने की ताकत खो देता है। हालांकि उपचार के साथ कोरोना मरीजों को हेल्दी डाइट दी जाए, तो कोरोना को हराया जा सकता है. सूबे के कई जिलों में करीब 15 हजार संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इम्यूनिटी को बूस्ट और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के न्यूट्रीशन एक्सपर्ट ने एक डाइट चार्ट जारी किया है। इसमें होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों री इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या-क्या और किस मात्रा में खाना चाहिए इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है।
विज्ञापन