Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

राज्यों के पास वैक्सीन की 1.58 करोड़ डोज : डॉ हर्षवर्धन

राज्यों के पास वैक्सीन की 1.58 करोड़ डोज : डॉ हर्षवर्धन
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। देश में 17 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आने के बाद से चिंता बढ़ गई है। इधर दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन बीती रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है। झारखंड-यूपी-बिहार के साथ-साथ बंगाल में भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस निकल रहे हैं। महाराष्ट्र में नये मामले रोज रिकार्ड तोड़ रहे हैं। देश में वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार भी पूरी तरह सक्रिय है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इस समय राज्यों के पास एक करोड़ 58 लाख डोज हैं और सप्लाई के अंदर वैक्सीन की 1,16,84,000 डोज हैं। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये बात भी की। उन्होंने कहा कि देश में आज सुबह तक राज्यों को वैक्सीन की 14 करोड़ 15 लाख डोज सप्लाई की गयी है। वेस्टेज को मिलाकर सब राज्यों ने लगभग 12,57,18,000 वैक्सीन की डोज का इस्तेमाल कर भी लिया है। अभी वैक्सीनेशन के लिए आयु सीमा 45 वर्ष रखी गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वैक्सीनेशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 25 साल किया जाये तथा अस्थमा, मधुमेह और कुछ अन्य बीमारियों से पीड़ित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगायी जाये। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री से खुले बाजार में कोरोना वैक्सीन की बिक्री की अनुमति देने की अपील की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,391