एबीएन हेल्थ डेस्क। नीम की पत्तियां हो या तना आयुर्वेदिक दृष्टि से ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि नीम की पत्तियों में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। नीम स्वाद में तिक्त (तीखा) और कटु (कड़वा) होता है। लेकिन अगर नीम का रोज खाली पेट सेवन किया जाए तो कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 5 से 6 नीम की पत्तियों को अगर रोज चबाया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या हो सकते हैं।
1. खाली पेट नीम के पत्ते खाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि जो लोग खून की समस्या से परेशान रहते हैं वो अपनी दिन की शुरूआत नीम के साथ करें। ऐसा करने से एनीमिया की समस्या से राहत मिल सकता है। खून की कमी को पूरा करने में नीम की पत्तियां आपके बेहद काम आ सकती है।
2. त्वचा में प्राकृतिक चमक बढ़ाने में नीम की पत्तियां आपके बेहद काम आ सकती हैं। ऐसे में आप खाली पेट नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर चबाएं। ऐसा करने से न केवल त्वचा की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि त्वचा में प्राकृतिक चमक भी आ सकती है।
3. आज के समय में इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप खाली पेट नीम के पत्तों को खाएं। ऐसा करने से न केवल रोग प्रतिरोधक को बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एंटी-आॅक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-फंगल आदि गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर को कई संक्रमण से दूर रखा जा सकता है। (नोट : अगर नीम की पत्तियां खाकर परेशानी महसूस हो तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)