Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

इस उम्र के लोगों को अधिक संक्रमित कर रहा नया कोरोना वायरस

इस उम्र के लोगों को अधिक संक्रमित कर रहा नया कोरोना वायरस
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूरे विश्व में छह लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं, जबकि 7,991 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत की अगर बात करें तो यहां कोरोना की दूसरी लहर काफी तेज है। देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटों में करीब 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ भारत अब ब्राजील को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। पहसे स्थान पर अभी भी अमेरिका ही है। वह कहते हैं, इस नए वायरस में जो बदलाव आए हैं, वो ये हैं कि इसमें मरीज को बहुत तेज बुखार आ रहा है, जो कि आठ से 10 दिन या 11-12 तक भी रह सकता है, जिसमें पूरा शरीर टूट जाता है, पसीने आते हैं। इस नए वायरस के साथ लोगों में डायरिया, सिरदर्द और आंखों में दर्द की भी समस्या देखी जा रही है। पिछले साल ऐसा देखने में आया था कि कोरोना वायरस बुजुर्गों को अधिक संक्रमित कर रहा था और उनके लिए घातक साबित हो रहा था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में जो कोरोना के मरीज आ रहे हैं, उनमें से 65 फीसदी मरीज 45 साल से कम उम्र के हैं। जानकारों का कहना है कि ब्राजील के अस्पतालों के इंटेन्सिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के मरीजों में से अधिकतर की उम्र 40 साल से कम है। यह नया वायरस इस बार बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है और सबसे खतरनाक बात ये है कि बच्चों में बड़ों में और बड़ों से बच्चों में भी ये संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,219