धनबाद के अस्पताल में एक ही परिवार के 8 लोग भर्ती, मचा हड़कंप
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। एसएनएमएमसीएच में गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र के एक ही परिवार के 8 सदस्यों को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक परिवार के सभी लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गया। पहले एक-एक कर सभी हंसने और रोने लगे। फिर मिर्गी का लक्षण दिखा, फिर परिवार के आठ लोगों को अचानक चक्कर आने लगा और देखते ही देखते वे बेहोशी की स्थिति में पहुंच गये। इस दौरान उनके हाथ-पैर भी मुड़ने लगा था। अचानक इस तरह सभी की तबीयत बिगड़ने पर इलाके में हड़कंप मच गया।
एक-एक कर परिवार के 8 लोग बेहोश
परिवार के लोगों ने बताया कि एक-एक कर घर के आठ लोग बेहोश हो गये। सभी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। इधर बीमारी के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी की तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी। चिकित्सकों की ओर से प्रभावित लोगों की जांच की जा रही है, ताकि उनकी स्थिति और बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल सभी मरीजों का एसएनएमएमसीएच में इलाज जारी है। जांच रिपोर्ट और चिकित्सकीय आकलन के बाद ही इस घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसे मुख्य रूप से मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। कई तरह के जांच किये गये हैं। रिपोर्ट आने पर ह कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
मामले को लेकर क्या बोले डॉक्टर
एसएनएमएमसीएच मनोविज्ञान, एचओडी जाफर ने बताया कि कल आए मरीजों ने बताया कि वे सभी एक साथ बेहोश हो गये थे। कुछ को हंसी सा आ रही थी। कल वहां की गयी शुरुआती जांच और इलाज के बाद, अभी हमारी देखरेख में मौजूद सभी मरीजों की हालत स्थिर है।
फिलहाल, उनमें से किसी में भी कोई गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। हमने मरीज का सीटी स्कैन और ईसीजी जांच कराया है, ताकि उनकी मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इन लक्षणों के पीछे कोई संक्रमण या कोई अन्य कारण तो नहीं है। जांच के नतीजे आने के बाद ही हम कोई स्पष्ट जवाब दे पायेंगे।
शुरुआती जांच के आधार पर, हमने जरूरी दवाएं लिख दी हैं। आगे की रिपोर्ट आने के बाद, हम तय कर सकेंगे कि और क्या किया जा सकता है। हमें अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली हैं। उनके आने पर हम और जानकारी दे पायेंगे। हमने जांच के लिए सीटी स्कैन और ईसीजी कराने का निर्देश दिया है। यह देखने के लिए कि क्या मस्तिष्क में कोई संभावित संक्रमण तो नहीं हैं।
इन जांचों के बेसिस पर ही ट्रीटमेंट करेंगे। मरीज जिन लक्षणों के साथ आया था, उनके लिए हमने इलाज शुरू कर दिया है इसमें एक से दो दिन का समय लगेगा। उसके बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी कभी-कभी मेडिकल जांच के बाद भी बीमारी का कारण पता नहीं चल पाता। ऐसी स्थिति को हम इडियोपैथिक कहते हैं। उस बेसिस पर हम लोग पेशेंट का जो सिम्टोमेटिक ट्रीटमेंट होता है, वह ट्रीटमेंट चला रहे हैं।