Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
हेल्थ

07 नवम्बर : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
07 नवम्बर : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
विज्ञापन
  • 07 नवम्बर : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

एबीएन हेल्थ डेस्क। देश में प्रत्येक वर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है ताकि जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए शुरुआती कैंसर का पता लगाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।

कैंसर के लिए कोई एक विशेष कारक जिम्मेदार नहीं होता है। कुछ तत्व बाहरी एजेंट के रूप में कैंसर उत्पन्न करने के कारक (कैस्किनोजेन्स) के रूप में कार्य करते हैं।

पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पहली बार सितम्बर 2014 में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार 7 नवम्बर 2014 को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कैंसर विश्व की दूसरी ख़तरनाक बीमारी है जो मनुष्य की जान लेती है। कैंसर बीमारी भारत में काफी गंभीर है, भारत में 2018 में 0.8 मिलियन मौत कैंसर से हुई है। यह आंकड़ा 2020 कोविड के समय लगभग 1.2 मिलियन के पार चला गया। इसीलिए कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 नवम्बर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन