Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
हेल्थ

झारखंड : राज्य भर के चिकित्सकों में बढ़ता जा रहा आक्रोश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : राज्य भर के चिकित्सकों में बढ़ता जा रहा आक्रोश
विज्ञापन

काला बिल्ला लगाकर डॉक्टरों का आंदोलन आज भी जारी 

टीम एबीएन, रांची। राज्य भर में चिकित्सकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन आज भी जारी रहा। डॉक्टरों ने आज भी काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही आज रिम्स के एमबीबीएस छात्रों के साथ वार्ता की। 

सभी ने छात्रों को बताया कि क्यों यह आंदोलन जरूरी है और उनकी मांगों से आने वाली पीढ़ी को क्या लाभ मिलेगा। आईएमए, जेडीए, एफआईएमए और सभी चिकित्सक संगठन के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। 

डॉक्टर का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो मजबूरन 22 अक्टूबर को संपूर्ण कर बहिष्कार किया जायेगा, जिसमें सभी सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टर शामिल होंगे। वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर से सभी संगठन के साथ विभाग की बैठक होनी है। इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार होगी।

विज्ञापन