- धनबाद : बाबा हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों की करायी गयी नॉर्मल डिलीवरी
- जहां सिजेरियन को माना जाता है आसान रास्ता, वहां बाबा हॉस्पिटल ने कराया जुड़वा बेटों का सामान्य प्रसव
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कतरास स्थित बाबा हॉस्पिटल में 5 अक्टूबर 2026 को एक महिला का सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) कराया गया, जिसमें जुड़वा बेटों का सुरक्षित जन्म हुआ। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जच्चा और दोनों नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बाबा हॉस्पिटल के संचालक सीताराम गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में जहां कई जगहों पर सिजेरियन डिलीवरी की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वहीं बाबा हॉस्पिटल की पहचान सुरक्षित और सामान्य प्रसव को प्राथमिकता देने की रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास रहता है कि चिकित्सकीय परिस्थितियां अनुकूल होने पर महिलाओं को सुरक्षित तरीके से सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
उन्होंने कहा कि मां और नवजात की सुरक्षा अस्पताल की पहली प्राथमिकता है। बाबा हॉस्पिटल आगे भी इसी तरह सुरक्षित सामान्य प्रसव के माध्यम से समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगा।