दिखेगा टैलेंट, एलिगेंस और लीडरशिप का संगम
बी रियल, बी बोल्ड, बी द क्राउन होगी थीम
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में फैशन, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बड़े मंच द क्राउन आॅफ झारखंड 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन से पूर्व शुक्रवार को रूद्रांश होटल, अशोक नगर में प्रेस वार्ता कर आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। श्वेता श्रीवास्तव, प्रशांत जाधव, रूमी रानी सिंह, तन्मय नरेंद्र काले और सिमरन पाटेकर ने बताया कि छह सितंबर को करमटोली चौक स्थित आइएमए हॉल में राज्यस्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा।
आॅरेलिया अटायर के इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष समारोह की थीम बी रियल, बी बोल्ड, बी द क्राउन रखी गयी है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी पहचान, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
टैलेंट, एलिगेंस, और लीडरशिप का उत्सव है : श्वेता
श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि द क्राउन आॅफ झारखंड को सिर्फ प्रतियोगिता के रूप में नहीं देखा जा रहा है। यह टैलेंट, एलिगेंस, व्यक्तित्व और लीडरशिप का उत्सव है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी इसमें शामिल होकर प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में शहर और राज्य की कई गणमान्य हस्तियां गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में मौजूद रहेंगी।
युवाओं और फैशन प्रेमियों में उत्साह
समारोह की शुरुआत दोपहर दो बजे गेस्ट रिपोर्टिंग से होगी। आयोजन को लेकर राजधानी के युवाओं और फैशन प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की प्रतिभाओं को नयी पहचान देने का प्रयास किया जायेगा। पास बुकिंग और आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए 91306 52391 और 97718 77736 पर संपर्क किया जा सकता है।
ग्रूमिंग सेशन आज
प्रशांत जाधव और रूमी रानी सिंह ने बताया कि मुख्य समारोह से एक दिन पहले शनिवार को होटल रूद्रांश, अशोक नगर में ग्रूमिंग सेशन आयोजित होगा। इसमें प्रतिभागियों को मंच पर प्रस्तुति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और फैशन की बारीकियों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही बेहतर प्रस्तुति के लिए विशेषज्ञ जरूरी टिप्स देंगे।