Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

अधिक से अधिक तापमान में घर को इन तरीकों से रखें ठंडा

अधिक से अधिक तापमान में घर को इन तरीकों से रखें ठंडा
विज्ञापन
गर्मियां आते ही बाहर तो क्या घरों में भी तापमान बढ़ने लगता है। घरों में दोपहर का समय बिताना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में छोटे- मोटे परिवर्तन करके आप अपने घर के तापमान को सामान्य कर सकते हैं। कूलर की हवाएं भी दोपहर के समय गर्म हो जाती है और एसी से बिजली का बिल बहुत अधिक बढ़ जाता है और यदि तापमान बहुत अधिक बढ़ गया तो स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने लगेगा। अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आजमाकर घर को रखें ठंडा। हल्के रंग की बेडशीट बिछाएं गर्मी में बहुत जरूरी है कि आप अपनी बेडशीट के रंग का चयन समझदारी से करें। कोई भी हल्के रंग की बेडशीट बिछाएं, पर्दे, सोफा कवर आदि भी हल्के रंग के ही हों। हल्के रंग गर्मी को सोखते नहीं है। वहीं गहरे रंग तापमान को और भी बढ़ा देते हैं। कोशिश करें कि सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल हो। यदि आपके कमरे में सीधा धूप भी आती होगी तब भी इस उपाय से गर्मी नहीं लगेगी। कूलर में डालें आइस क्यूब दोपहर के समय या बहुत अधिक तापमान होने पर कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपका कमरा एकदम ठंडा रहे तो आप कूलर के पानी में आइस क्यूब डाल दें। जैसे -जैसे बर्फ पिघलेगी कूलर की हवा में अपने आप ठंडक आने लगेगी। आपको ऐसा महसूस होगा कि आप एसी की हवा में सो रहे हैं। चलते कूलर में भूलकर भी आइस क्यूब न डालें। छत पर हो हल्का रंग आजकल कलर कॉम्बिनेशन के चक्कर में लोग घरों की छत पर गहरे रंग का उपयोग कर लेते हैं, जो कि उनके लिए गर्मी के मौसम में दुखदायी बन जाता है। गहरे रंग की छतें बहुत जल्दी गर्म हो जाती है और पूरा घर तपने लगता है। यदि आप छत पर सफेद रंग या पीओपी करेंगे तो आपके घर की गर्मी लगभग 80 प्रतिशत तक कम हो जाएगी और दिन और रात में एक सी ठंडक बनी रहेगी। पौधे लगाएं गर्मी शुरू होते समय पौधे लगाएं और कोशिश करें कि पौधे पूरब-पश्चिम में लगाएं ताकि धूप सीधा न आए। आगे चलकर यही पौधे पेड़ बन जाएंगे और आपके लिए गर्मियां निकालना आसान हो जाएगी। दोपहर होते ही इन पौधों में पानी डालना शुरू करें ताकि नमी बनी रहे। ऐसा करने से घर में आने वाली हवाओं में गर्माहट नहीं रहेगी। घर का वातावरण ठंडा रहेगा। ऐसे पौधे चुनकर लाएं, गर्मियों में जिनका पोषण करना आसान हो।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,920