- मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत मरीजों को बड़ी राहत
- राज्य स्तरीय समिति की अहम बैठक, 18 मरीजों को तत्काल सहायता
टीम एबीएन, रांची। छवि रंजन, कार्यकारी निदेशक, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति द्वारा 5 लाख रुपये से अधिक एवं 20 लाख रुपये तक की अनुशंसा से संबंधित मामलों पर विचार हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निदेशक, स्वास्थ्य सेवायें डाॅ सिद्धार्थ सान्याल, अपर कार्यकारी निदेशक, श्रीमती सीमा सिंह और महाप्रबंधक, जसास श्री प्रवीण चंद्र मिश्रा के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं आंतरिक वित्तीय सलाहकार उपस्थित थे। बैठक में कुल 18 गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
18 मरीजों को उपचार सहायता की स्वीकृति
बैठक में गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 मरीजों को चिकित्सा अनुदान की राशि स्वीकृत करने पर सर्वसम्मति बनी। इन मामलों में कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट एवं अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित राशि को अनुमोदन प्रदान किया गया।
1 मामले में मंत्रिपरिषद को अनुशंसा
एक मरीज के उपचार हेतु 10 लाख रुपये से अधिक (16 लाख रुपये) की सहायता राशि की आवश्यकता को देखते हुए, राज्य स्तरीय समिति द्वारा इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।
सत्यापन प्रक्रिया को सख्त करने के निर्देश
बैठक के दौरान यह पाया गया कि कुछ जिलों से प्राप्त आवेदनों में मरीज की वर्तमान चिकित्सीय स्थिति का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इस पर कार्यकारी निदेशक, जसास श्री छवि रंजन ने निर्देश दिया कि सभी सिविल सर्जन स्वयं अथवा नामित पदाधिकारी के माध्यम से मरीज का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर
कार्यकारी निदेशक, जसास छवि रंजन ने यह भी निर्देश दिया गया कि अस्पतालों से प्राप्त उपचार अनुमान का सत्यापन संबंधित सिविल सर्जन द्वारा किए जाने के बाद ही निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं के माध्यम से प्रस्ताव को राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
राज्य सरकार की प्रतिबद्धता
राज्य सरकार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को समय पर एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
रोगवार स्वीकृत/अनुशंसित मरीजों की सूची
कैंसर रोग से पीड़ित मरीज
- सरिता देवी – कोलन कैंसर (पुनरावर्ती रोग)
- शाहिना परवीन – सर्विक्स कैंसर
- परेश कुमार शर्मा – मेटास्टेटिक एडेनोकार्सिनोमा
- लक्ष्मी नाथ साहू – कैंसर (सीए आरएमटी – दाहिनी ओर)
- लैलुन खातून – फेफड़े का कैंसर
- उषा शर्मा – गॉलब्लैडर का एडेनो-स्क्वैमस कार्सिनोमा
- जब्साना कैबर्त्ता – सर्विक्स कैंसर (रेक्टोवैजाइनल फिस्टुला सहित)
- मो. हारून रशीद – कोलन कैंसर (मेटास्टेटिक)
- अफसाना खातून – मेटास्टेटिक पेट का कैंसर
- मास्टर दिव्यांशु कुमार – मल्टीसिस्टम लैंगरहैंस सेल हिस्टियोसाइटोसिस
- अजमुल अंसारी – मेटास्टेटिक फेफड़े का कैंसर
- उर्मिला करुआ – सर्विक्स कैंसर (स्टेज–IV)
- सलमा परवीन – बाएं स्तन का कैंसर
- नर्गिस आरा – एडेनोकार्सिनोमा (GE जंक्शन)
- _किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित मरीज_
- मंडीप कुमार – किडनी ट्रांसप्लांट
- जीतबहन मछवा – किडनी ट्रांसप्लांट
- आदित्य कुमार – किडनी ट्रांसप्लांट
- रक्त कैंसर
- मिस राजनंदिनी कुमारी – ब्लड कैंसर