Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

हरे या लाल... किस अंगूर में हैं ज्यादा एंटीआॅक्सीडेंट? यहां जानें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हरे या लाल... किस अंगूर में हैं ज्यादा एंटीआॅक्सीडेंट? यहां जानें
विज्ञापन

एबीएन हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गयी है। कुछ दिनों में मार्केट में आपको अंगूर भी दिखने लगेंगे। हरे, लाल और काले रंग अंगूर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। तीनों ही अंगूर मीठे, रसीले और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन सेहत को फायदा पहुंचाने के मामले में कौन सा ज्यादा बेहतर होता है। ये जानना भी जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में हरे औल लाल रंग के अंगूर के बारे में विस्तार से जानेंगे, कि किसमें ज्यादा एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं और आपको कौन से अंगूर खाने चाहिए। ताकि आपको भरपूर न्यूट्रिशन मिल सके और फायदे भी। 

हरे और लाल दोनों ही अंगूर में एंटीआॅक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये वो तत्व है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट कर एजिंग प्रोसेस को भी स्लो करने में हेल्पफुल है। हालांकि, दोनों में एंटीआॅक्सीडेंट की वैल्यू में अंतर होता है, जो हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

हरे और लाल अंगूर के न्यूट्रिशन 

हरे और लाल दोनों ही अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन, मिनिरल्स और एंटीआॅक्सीडेंट का मात्रा काफी ज्यादा होती है। लेकिन कुछ मामलों में दोनों में अंतर देखने को मिलता है। जैसे हरे अंगूर कम कैलोरी वाले और ज्यादा मीठे होते हैं। जबकि लाल अंगूर हल्के खट्टे होते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल पिगमेंट एन्थोलाइनिन पाया जाता है, जो इन्हें एक गहरा रंग देता है। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल जैसे कम्पाउंड ज्यादा पाये जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ, इंफ्लामेशन और सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, हरे अंगूर में विटामिन सी, के और हाइड्रेशन ज्यादा होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। चलिये चार्ट के जरिए जानते हैं दोनों के न्यूट्रिश वैल्यू। 

हरे और लाल- किस अंगूर में होते हैं ज्यादा एंटीआक्सीडेंट? 

हरे और लाल अंगूर में से कौन से ज्यादा बेहतर है ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। क्योंकि ये दोनों ही अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और लगभग समान ही न्यूट्रिशन वैल्यू भी रखते हैं। लेकिन अगर सिर्फ एंटीआक्सीडेंट की बात की जाए है लाल अंगूर में ये ज्यादा पाये जाते हैं। लाल अंगूर में लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल जैसे कंपाउंड पाया जाता है, जो अंगूर को गहरा रंग देने के साथ ही ज्यादा एंटीआक्सीडेंट प्रोवाइड करवाता है। बाकी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

लाल और हरे अंगूर के क्या-क्या हैं फायदे 

लाल और हरे अंगूर दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन दोनों के फायदे की बात करें तो, लाल अंगूर में एन्थोसाइनिन जैसे शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये इंफ्लामेशन को कम करते हैं और सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। वहीं, हरे अंगूर में विटामिन सी और के पाया जाता है। साथ ही ये फाइबर को भी अच्छा सोर्स है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,996