Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल में धूमधाम से मना विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल में धूमधाम से मना विश्व फिजियोथेरेपी दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डॉ बरियार फिजियोथेरेपी एंड न्यूरोरिहैबिलिटेशन द्वारा सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी विभाग में सोमवार, 8 सितम्बर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का विषय था : स्वस्थ बुढ़ापे में फिजियोथेरेपी और शारीरिक गतिविधि की भूमिका - दुर्बलता और गिरने से बचाव पर विशेष ध्यान। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। मौके पर मुख्य अतिथि न्यूरोसर्जन विशेषज्ञ डॉ सीबी सहाय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रजनीश कुमार, हड्डी एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ विभाष चंद्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सिन्हा, सीनियर प्लास्टिक सर्जन और डॉ विवेक गोस्वामी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का डीबीपीआर परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

  • डॉ सहाय ने कहा कि सर्जरी के बाद मरीज को चलाना और जीवन में गतिशीलता वापस दिलाना, फिजियोथेरेपिस्ट की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस क्षेत्र में महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 
  • डॉ रजनीश ने कहा कि लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका बेहद अहम है। 
  • डॉ राहुल सिन्हा ने कहा कि उम्र का बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन उसके साथ भी कैसे स्वस्थ रहा जाए, यह फिजियोथेरेपिस्ट ही सिखाते हैं। 
  • डॉ विभाष चंद्रा कहा कि स्पाइन और मसल्स की देखभाल और उनकी मजबूती के लिए सही जानकारी और ट्रेनिंग सिर्फ फिजियोथेरेपिस्ट से ही संभव है। 
  • डॉ विवेक गोस्वामी ने कहा कि फिजियोथेरेपी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह उपचार मरीजों को जीवन में नयी उम्मीद देता है। 
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वे मरीज रहे जिन्होंने इस संस्थान की देखरेख में दर्द से मुस्कान तक का सफर तय किया। मरीजों के विश्वास और सहयोग ने डीबीपीआर को एक अनोखी पहचान दिलायी है। 
  • डीबीपीआर के संस्थापक डॉ रजनीश बरियार एवं निर्देशक डॉ प्रियंका बरियार ने सभी मरीजों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया और भरोसा दिलाया कि संस्था आगे भी अपने मरीजों के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति समर्पित रहेगी। 

मौके पर डॉ ज्योत्सना रत्नम्, डॉ अफजल अहमद, डॉ आर्यन राजा, डॉ नेहा शर्मा, डॉ शिवानी, डॉ शीला, डॉ धीरज, डॉ पल्लवी, डॉ रश्मि, डॉ तसनीम, डॉ अंगद और डॉ अमृत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

कार्यक्रम का समापन डॉ ज्योत्सना रत्नम् के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि एजिंग का आनंद लें, सही जानकारी के साथ आगे बढ़ें। यदि दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी या असामान्यता का अनुभव हो, तो फिजियोथेरेपिस्ट से अवश्य मिलें और स्वस्थ रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,478