Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

सेहत के लिए शानदार है गुड़हल की चाय

सेहत के लिए शानदार है गुड़हल की चाय
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। आज की जिंदगी में तरह-तरह की चाय हमारी लाइफ स्‍टाइल का हिस्‍सा बन चुकी है। सुबह उठने के बाद टी की तलब अधिकतर लोगों को होती है। सामान्‍य चाय पीने से कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। हर्बल टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भी गुड़हल यानी हिबिस्‍कस या चाइना रोज की चाय तो शानदार है। ग्रीन टी, ब्लैक टी, लेमन टी और जिंजर टी के बीच हिबिस्कस टी यानी गुड़हल की चाय खास है। लाल रंग के खूबसूरत गुड़हल के फूलों से बनती है यह चाय। हाल के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह बीपी कंट्रोल करने के साथ वजन भी कम करती है। गुड़हल की चाय पीने से सिस्टोलिक और डाइसिस्टोलिक दोनों तरह का ब्लड प्रेशर कम होता है। यह कैफीन और कैलोरीज से फ्री है, फिर भी सेहत के सवाल पर डॉक्‍टर की राय ही सर्वोपरि है। इस प्रकार तैयार करें यह चाय : गुड़हल के फूलों को सुखा लें। फिर उसे एक टी पॉट में डालें और ऊपर से उबलता हुआ पानी डालें। 5 मिनट तक ढक कर रखें। 5 मिनट के बाद आप इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो इसे हल्का मीठा करने के लिए शहद भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो गुड़हल की चाय को गर्म या ठंडा जैसे पसंद हो वैसे ले सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कैंसर गुणों से है भरपूर : गुड़हल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर है। बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन को भी रोकने में कारगर माना जाता है। ई.कोलाई बैक्टीरिया जिसकी वजह से पेट में गैस और डायरिया जैसी बीमारी होती है, उसे भी रोकने में यह मदद कर सकता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,217