Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

बच्चों का टीका : दो से 18 साल के वॉलंटियरों पर हुए अध्ययन में दिखी मजबूत सुरक्षा और प्रतिरक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बच्चों का टीका : दो से 18 साल के वॉलंटियरों पर हुए अध्ययन में दिखी मजबूत सुरक्षा और प्रतिरक्षा
विज्ञापन
एबीएन हेल्थ डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका कोवाक्सिन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने गुरुवार को एलान किया कि बच्चों के मामले में उसके बीबीवी 152 (कोवाक्सिन) टीका दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में सुरक्षित और बेहतर प्रतिरक्षा उपलब्ध कराने वाला साबित हुआ है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इसने दो से 18 साल की आयु के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवाक्सिन से संबंधित सुरक्षा, प्रतिक्रिया और प्रतिरक्षण क्षमता का आकलन करने के लिए दूसरे और तीसरे चरण का बहुकेंद्रीय अध्ययन किया था। कंपनी ने इस डाटा को उत्साजनक बताया है। भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने कहा कि बच्चों में कोवाक्सिन का चिकित्सकीय परीक्षण का डाटा बहुत उत्साहजनक है। उन्होंने आगे कहा कि हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि यह टीका बच्चों में सुरक्षा और प्रतिरक्षा क्षमता के लिहाज से बेहतर साबित हुआ है। कृष्णा एला ने कहा कि हमने अब वयस्कों और बच्चों के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित कोरोना रोधी टीका विकसित करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन टीके के चिकित्सकीय परीक्षणों के दौरान किसी तरह की गंभीर प्रतिकूल घटना की जानकारी नहीं मिली। बता दें कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने बीते दिनों 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोरोना टीके की अनुमति दे दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बच्चों के टीकाकरण को लेकर दिशानिर्देशों के अनुसार बच्चों को केवल कोवाक्सिन टीके की खुराक दी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,533