Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

ओमीक्रोन हल्का संक्रमण है, इससे ज्यादा घबराएं नहीं बस सतर्क रहें : डॉ रणदीप गुलेरिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ओमीक्रोन हल्का संक्रमण है, इससे ज्यादा घबराएं नहीं बस सतर्क रहें : डॉ रणदीप गुलेरिया
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन एक बार फिर कोविड महामारी के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि वर्तमान आंकड़े बताते हैं कि ओमीक्रोन हल्का संक्रमण है तो ऑक्सीजन की आवश्यकता इतनी अधिक नहीं हो सकती है। मैं सभी से दवाओं की जमाखोरी से बचने का अनुरोध करूंगा। हम मामलों में किसी भी वृद्धि का प्रबंधन करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं। डॉ गुलेरिया ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत की बड़ी आबादी को कोविडरोधी टीका लगाया जा चुका है, फिर भी हम बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क हैं। इसलिए, हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, जिसमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और भीड़ वाली जगहों से बचना शामिल है, ताकि इसके प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई। हमें खुद को बचाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टीकाकरण या प्राकृतिक संक्रमण के कारण लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,569