Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

सिनेर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल बरियातु में बहुत ही धूमधाम से मना वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिनेर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल बरियातु में बहुत ही धूमधाम से मना वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस बार वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे का थीम रोल आफ फिजियोथेरेपी इन मैनेजमैंट एंड प्रिवेंशन इन लो बैक पैन था। जिस विषय पर हमारे मुख्य अतिथि और प्रवक्ता ने अपने विचारों को साझा किया।

डॉ रजनीश कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि हेल्थ केयर प्रोफेशन में जितना इंपोर्टेंट रोल हमारा है, उतने ही महत्वपूर्ण रोल फिजियोथेरेपी का है। सर्जरी के बाद पेशेंट को वापस दैनिक दिनचर्चा में लाने में फिजियोथेरेपी का पचास प्रतिशत का योगदान है। साथ ही डॉ राहुल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने भी बताया कि जितने पेशेंट हमारे पास आते हैं उनमें से अस्सी- नब्बे प्रतिशत मामला का मुख्य कारण कमर दर्द से रिलेटेड ही रहता है।

जिसे ठीक करने हेतु हम फिजियोथेरेपी की सलाह देते हैं। फिजियोथेरेपी अतिथि के रूप में मौजूद संध्या आर मेहता (आईपीएस, डीआइजी, सीआईडी) मैम ने भी फिजियोथेरेपी को लेकर अपने जीवन के अनुभव को शेयर किया कि कैसे फिजियोथेरेपी की मदद से पुराने कमर दर्द से राहत पाया और वापस से दर्द से निजात पाया। विशेष अतिथि लवली चौबे (स्वर्ण विजेता भारत) (लॉन बॉल) और कॉमनवेल्थ गेम्स ने भी बताया कि खेलने के दौरान उन्होंने फिजियोथेरेपी के मदद से कैसे अपने सपनों को साकार किया। 

साथ ही गेस्ट के तौर पर डॉ कुमकुम विद्यार्थी मैम (सीनियर  ज्ञानिकोलोजिस्ट) और डॉ संगीत सौरभ सर (गैस्ट्रोलॉजिस्ट) ने भी फिजियोथेरेपी के जागरूकता हेतू अपने अपने विचार प्रकट किये। आखिरी स्पीकर के तौर पर डीबीपीआर के संस्थापक डॉ रजनीश कुमार बरियार, डॉ प्रियंका बरियार ने सभी अतिथियों को सौल और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया और डॉ बरियार ने बताया कि हम कैसे अपने समाज के हर व्यक्ति को फिजियोथेरेपी के एक्सरसाइज से हम उन्हें कमर के दर्द से दूर रख सकते हैं।

उनका बस एक ही उद्देश्य है कि समाज का हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना है। उनकी पूरी टीम कैसे इस कार्य में जुटी हुई है और अंत में डॉ सुभालक्ष्मी खटुआ ने वोट आफ थैंक्स देकर कार्यक्रम का समापन किया। डॉ शुभालक्ष्मी ने उन सारे मरीज का भी सम्मान किया और उन्हें शॉल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत भी किया गया। 

कार्यक्रम में डॉ ज्योत्सना, डॉ अफजल, डॉ आर्यन, डॉ राहुल, डॉ नेहा, डॉ शिवानी, डॉ शीला, डॉ धीरज, डॉ मेहर, डॉ सबाना, जौनुअल, निशांत, राज सिंह, संजू सिंह, डॉ नसीम, डॉ जावेद, डॉ हेमलता, सबीना, पिंकी सुशांत ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। सबने फिजियोथेरेपी की जागरूकता को लेकर कमर के दर्द के इलाज और इसके रोक थाम के बारे में बेहतरिन जानकारी दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,917