एबीएन हेल्थ डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सत्यानंद योग मिशन राजधानी के प्रमुख-प्रमुख जगहों पर योग शिविर का संचालन कर रहा है। इस कड़ी में आज होटल रेन्ड्यू, लालपुर में वृहद योग कक्षा का संचालन हुआ। जिसमें स्वामी मुक्तरथ और इनकी टीम ध्यान, प्राणायाम और योग की आवश्यक क्रियाओं को बताये।
मुक्तरथ जी ने बताया कि 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण हमारा मन है। सिर्फ बीस प्रतिशत बीमारियां ही शारीरिक हैं। पेट के समस्त प्रकार की बीमारियों का जड़ हमारे मन में है और उपाय ढूंढ़ते हैं शरीर में। ईलाज करते हैं पेट का। पेप्टिक अल्सर, ड्यूडिनल अल्सर, कोलाइटिस, गेस्ट्रोइंटेसटाइनल डिजीज, कॉन्स्टिपेशन, पाइल्स ये सारी बीमारियां तनाव की वजह से आती है।
जब तक हम मन को रिलैक्स करने का उपाय नहीं करेंगे, मेडिटेशन नहीं करेंगे, प्राणायाम नहीं करेंगे। तब तक इन बीमारियों को दूर नहीं किया जा सकता है। बढ़ते कैंसर का भी बड़ा कारण तनाव है। आज इंसान को योग की बहुत ज्यादा जरूरत है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग से बढ़कर दूसरा कोई साधन नहीं है।
होटल रेन्ड्यू के प्रबंधक अमित साहू ने कहा कि राजधानी में योग के प्रचार-प्रसार और शिविर लगाने में मेरा सहयोग स्वामी जी को मिलते रहेगा। योग से हमने बहुत लाभ देखा है और खुद महसूस भी किया है।