Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

चर्म रोगों, मोटापा, कब्ज रोगों में अद्भुत लाभकारी व गुणकारी है मिट्टी स्नान

चर्म रोगों, मोटापा, कब्ज रोगों में अद्भुत लाभकारी व गुणकारी है मिट्टी स्नान
विज्ञापन
लोहरदगा। पतजंलि योग समिति भारत स्वाभिमान लोहरदगा के तत्वावधान में जिला के सेन्हा प्रखंड के चितरी ग्राम के कोयल नदी तट पर मिट्टी स्नान, हवन यज्ञ एवं भोजन प्रसाद का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रभारी प्रवीण कुमार भारती, पतजंलि के अभय भारती ने सभी को कोयल नदी तट पर मिट्टी स्नान कराते हुए दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रवीण कुमार भारती ने बताया मिट्टी स्नान चर्म रोगों, मोटापा, कब्ज आदि रोगों में अद्भुत लाभकारी है एवं गुणकारी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत चालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि पतजंलि योग समिति जिला में योग आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है। वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पतजंलि लोहरदगा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में प्राकृतिक चिकित्सा और योग आयुर्वेद के प्रति जिलेवासियों को जागरूक किया है। आचार्य शरत चन्द्र आर्य ने हवन कराते हुए इसके वैज्ञानिक प्रमाण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापति , नवनीत गौड़, बन्दे उरांव, राजीव रंजन, शरत चन्द्र आर्य, रघुनंदन शर्मा, सुधीर अग्रवाल, शिवराज विजय, तरुण देवघरिया, शिक्षक श्रीराम झा, तीजन यादव, विजय जायसवाल, वरुण , वैधनाथ मिश्र सहित बहुत से लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,226