Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

कोरोना से 7 गुना घातक वायरस ने दी दस्तक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना से 7 गुना घातक वायरस ने दी दस्तक
विज्ञापन
  • एक और महामारी को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

एबीएन हेल्थ डेस्क। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया पर असर डाला। इसकी यादें आज भी लोगों के जेहन में कैद हैं। इस महामारी ने लाखों लोगों की जान ली है। 

हाल ही में इस महामारी से हम उबरे ही थे कि वैज्ञानिकों ने एक संभावित महामारी को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस महामारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने  डिजीज एक्स  का नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि यह महामारी दुनिया में फैलना आरंभ हो चुकी है। 

यूके के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने डिजीज एक्स को लेकर कहा कि जल्द ही एक नयी महामारी के रूप उभर सकती है। ये कोविड-19 से ज्यादा घातक साबित हो सकती है। 1918-1920 में स्पैनिश फ्लू ने दुनिया में हाहाकार मचाया था। इससे दुनिया भर में 5 करोड़ लोगों की जान चली गयी थी। 

डिसीज एक्स के कारण भी इतनी मौत होने की उम्मीद है। यूके की वैक्सीन टास्कफोर्स की चेयरमेन रहीं डेम केट बिंघम के अनुसार,  डिसीज एक्स कोरोना वायरस से 7 गुना ज्यादा खतरनाक महामारी हो सकती है। यह करीब 5 करोड़ लोगों की जान ले सकती है।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना से लगभग 70 लाख मौतें हुई थीं। इस महामारी ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। अब डिसीज एक्स को कोरोना से भी अधिक घातक बताया जा रहा है। आइये जानने की कोशिश हैं कि डिसीज एक्स है क्या, कैसे फैलता है, इससे बचने के उपाए क्या है?

डिसीज एक्स क्या है? 

डिसीज एक्स एक टर्म की तरह है। इसका प्रयोग ऐसी बीमारी के बारे में बताने को लेकर किया जाता है जो इंफेक्शन से फैल जाती है। इसे लेकर मेडिकल साइंस भी अनजान है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, डिसीज एक्स  बिना किसी उपचार वाला एक नया वायरस है। 

ये जीवाणु, बैक्टीरिया या फंगस भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है, डिसीज एक्स एक  रोगजनक एक्स  के कारण हो सकता है. ये दूसरी बीमारी के फैलने कारण होता है। यह आरएनए वायरस की तरह जूनोटिक बीमारी से जुड़ा हो सकता है। 

यह जंगली या घरेलू जानवरों में होगा और फिर उनसे इंसानों में फैलने की उम्मीद लगायी जा रही है। कई विशेषज्ञों के अनुसार, लैब में होने वाली दुर्घटनाएं और बायोटेररिज्म की वजह से  डिसीज एक्स  हो सकता है जो संभावित रूप से वैश्विक विनाशकारी हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,926